ताज़ा खबरें

दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक में हुई तब्दील

दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक में हुई तब्दील

दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहाँ दक्षिणी दिल्ली के चर्चित सरोजनी नगर मार्केट में मंगलवार सुबह आग लग गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो दर्जनों से ज्यादा दुकाने जलकर खाक हो गईं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी थी। हालांकि आग की वजह अभी आग की वजह का पता नहीं लग पाया है।

फायर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक इस घटना में चार गारमेंट शॉप पूरी तरह जलने की सूचना है. इसके साथ लगे कई स्टॉल भी जलकर खाक हो गए। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला सका है।  फिलहाल, आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लोकल थाना पुलिस आग का पता लगाने में जुटी हुई है कि बापू मार्केट की दुकानों में आग कैसे लगी।

सरोजनी नगर मार्केट में कपड़ों से लेकर जूतों तक हर चीज रीजनेबल प्राइस में मिलती है। बता दें कि यह बाजार सोमवार को बंद रहता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button