ताज़ा खबरें

दिल्ली के मंगोलपुरी में 53 वर्षीय महिला की हत्या, कब्रिस्तान में दफनाया गया शव, पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी में 54 वर्षीय महिला की हत्या, कब्रिस्तान में दफनाया गया शव, पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

 

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार भीड़ खौफनाक हादसे ने देश को चौका दिया है। यहाँ एक 54 साल की महिला की हत्या कर उसका शव कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान मीना नाम से हुई है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपी मोबीन है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा करने के बाद पुलिस ने कल यानी बीते बुधवार को शव को कब्रिस्तान से बरामद किया

 

पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि मृतक महिला मीना बीती 2 जनवरी से लापता थी, जिसकी शिकायत दिल्ली के मंगोलपुरी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस लगातार मीना की तलाश कर रही थी। महिला के परिवार वालों को मोबीन पर शक था कि उसने मीरा के साथ कुछ गलत किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अवंतिका एन्क्लेव निवासी मृतक मीना वाधवान, ब्याज पर पैसा देती थीं। तीनों आरोपित उसे वर्षों से जानते थे। उन्होंने उससे कर्ज लिया था। आरोपित अधिक कर्ज की मांग कर रहे थे और जब उसने (मीना) उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया तो अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button