ताज़ा खबरें

दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग के अंदर दिन दहाड़े बदमाशों ने की लूट, बन्दूक की नोक पर की लूटी दो लाख रुपए की नकदी 

दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग के अंदर दिन दहाड़े बदमाशों ने की लूट, बन्दूक की नोक पर की लूटी दो लाख रुपए की नकदी 

दिल्ली में दिन दहाड़े हुई एक घटना की खबर सामने आ रही है। यहाँ 24 जून को प्रगति मैदान सुरंग के अंदर कुछ अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी लूटपाट की। हमलावरों ने बंदूक की नोक पर 1.5 से 2 लाख रुपए की नकदी की लूट की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गयी और उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।

इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि बाइक सवार बदमाश बेखोफ हो कर लूट अंजाम दे रहे हैं।

मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात शाम तीन से चार बजे की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत शाम छह बजे की। फिलहाल टनल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या बदमाश लाल किले से पीछा करते हुए आ रहे थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। शक है कि लूट की इस वारदात के लिए किसी ने बदमाशों को इनपुट दिया था। इनकी रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया. लाल किला चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

इस वारदात के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उपराज्यपाल का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने एलजी पर निशाना साधाते हुए ट्विटर पर लिखा, “एलजी को इस्तीफा देना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button