ताज़ा खबरें

दिल्ली के जामा मस्जिद पर महिलाओं की एंट्री पर लगी पाबंदी, प्रबंधन ने गेट पर लगाया नोटिस

दिल्ली के जामा मस्जिद पर महिलाओं की एंट्री पर लगी पाबंदी, प्रबंधन ने गेट पर लगाया नोटिस

 

देश की सबसे बड़ी मस्जिद पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद को लेकर एक बड़ी खबर आयी है। यहाँ मस्जिद के प्रबंधन ने फैसला लिया है कि अब से  मस्जिद में लड़कियों के अकेले प्रवेश पर पाबंदी है। जामा मस्जिद प्रबंधन ने इस पर नोटिस जारी किया है। मस्जिद के गेट पर नोटिस लगाई गई है, जिसमें लिखा गया है कि जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल करना मना है। यह नोटिस तीनों गेट पर लगी है।

जामा मस्जिद प्रशासन के इस फैसले की सोशल मीडिया पर कट्टरवादी मानसिकता बताकर कड़ी आलोचना हो रही है। विश्व हिंदू परिषद ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इस फैसले का विरोध किया है। वहीं , जामा मस्जिद प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थल की मर्यादा को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। महिलाएं अपने परिवार के साथ मस्जिद में पहले की तरह आ सकती हैं, उन पर कोई पाबंदी नहीं है।

जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान ने कहा, “अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button