ताज़ा खबरें

दिल्ली की AQI में सुधार, 221 मापी गयी आज की वायु गुणवत्ता

दिल्ली की AQI में सुधार, 221 मापी गयी आज की वायु गुणवत्ता

 

देश की राजधानी दिल्ली में अब लोगों को जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिली। आज यानी मंगलवार की सुबह सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार है। दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता 221 मापी गयी। जो अब ‘खराब’ श्रेणी में हैं। बीते कई दिनों से दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत ख़राब’श्रेणी में मापी जा रही थी।

 

 

आज सुबह सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक नोएडा में एक्यूआई अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है और यहां 302 है. गुरुग्राम में यह ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई हैं और यहां AQI 162 है। दिल्ली हवाई अड्डे के पास एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में 218 है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।  बता दें कि  शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button