ताज़ा खबरें

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर संपन्न हुई INDIA ब्लॉक की बैठक, फिलहाल सरकार बनाने की कवायद नहीं

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर संपन्न हुई INDIA ब्लॉक की बैठक, फिलहाल सरकार बनाने की कवायद नहीं

 

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बुधवार शाम को INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता से गठबंधन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि INDIA ब्लॉक पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा, INDIA ब्लॉक फिलहाल सरकार बनाने की कवायद नहीं करेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमारी बैठक में गठबंधन पार्टी के नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालत और मौजूदा परिस्थिति पर बहुत से सुझाव आए और चर्चा हुई, निष्कर्ष यह निकला कि हम सब मिलकर एक साथ यह कहना चाहते हैं- ‘INDIA गठबंधन के घटक हमारे गठबंधन को मिले भारी समर्थन के लिए भारत की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। जनता के जनादेश ने भाजपा और उसकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। यह जनादेश भारत के संविधान की रक्षा और महंगाई, बेरोजगारी व क्रोनी पूंजीवाद के खिलाफ तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए है। INDIA गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा’…”

इस दौरान दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक के बाद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, राघव चड्ढा, शरद पवार, डी राजा, संजय राउत, अखिलेश यादव, चंपई सोरेन, सुप्रिया सुले और अन्य सहित INDIA गठबंधन के नेता एक साथ उपस्थित रहे।

बैठक के बाद शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा “आज बैठक हुई है, INDIA गठबंधन के सभी घटक दल के सदस्य उपस्थित थे… हमारी एकजुटता जो चुनाव के पहले थी वही आज भी है। हमें जो जनादेश मिला है वह तानाशाही करने वालों के खिलाफ मिला है। हमें जब मौका मिलेगा तब हम लोगों की इस सरकार को बदलने की जो इच्छा है उसके लिए कदम उठाएंगे।” NDA की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर उन्होंने कहा, “यह सर्वसम्मति कब तक बनी रहती है, यह आने वाले वक्त में पता चलेगा।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button