ताज़ा खबरें

 ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता, 10 नवंबर तक बंद हुए सभी स्कूल, मुंबई में भी खराब हुआ AQI 

 ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता, 10 नवंबर तक बंद हुए सभी स्कूल, मुंबई में भी खराब हुआ AQI

 

देश की राजधानी दिल्ली व उससे सटे शहरों में वायु गुणवत्ता दिन प्रतिदिन गिरती ही जा रही है। पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में AQI 350 के पार होकर बहुत ख़राब श्रेणी में दर्ज किया गया था वहीं अब राष्ट्रीय राजधानी और उससे सटे सभी इलाकों में वायु की गुणवत्ता गंभीर स्थिति में है। बढ़ते प्रदूषण और हवा में धूल के कारण आज सुबह-सुबह धुंध छाई रही।

 

दिल्ली में ख़राब वायु गुणवत्ता के चलते सरकार ने सभी स्कूलों को दो दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। ऐसे में आज एक बार फिर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है।

दिल्ली में ‘गंभीर’ स्थिति वाले इलाकों में सभी निर्माण के कामों पर रोक लगा दी गयी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है।

उधर नोएडा में AQI 400 हो गया था, इसपर वायु प्रदूषण पर नोएडा प्राधिकरण के CEO लोकेश एम ने बताया, “पिछले 15 दिन से हमने सड़कों से धूल कण साफ करने के निर्देश दिए हैं। एयर गन और वाटर स्प्रिंकलर लगातार चल रहे हैं। निर्माण कार्यों को रोक दिया गया है। निर्माण में निकले मलबे को ढक दिया गया है। GRAP के नियमों का पालन किया जा रहा है। जहां-जहां नियम उल्लंघन हुए हैं, वहां अभी तक 48 लाख के चालान काटे गए हैं।”

बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भी आज वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गयी। जिसके चलते मुंबई में सुबह-सुबह धुंध छाई रही। गौर करने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई की वायु गुणवत्ता पिछले तीन हफ़्तों से ही खराब श्रेणी में है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button