राजनीति

‘दक्षिण भारत के 5 राज्यों में कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे हम…’ रोड शो के दौरान गृह मंत्री अमित शाह

कर्नाटक: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हावेरी में रोड शो किया. जहां तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है. रोड़ शो के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “दक्षिण भारत के 5 राज्यों में हम कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे.”

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान को लेकर राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोप पर मीडिया से कहा, “राहुल गांधी सरासर झूठ बोल रहे हैं. हमारे पास 10 साल से बहुमत है, हमने संविधान का क्या किया? हमने अपने बहुमत का उपयोग धारा 370 और तीन तलाक को खत्म करने और देश को मजबूत करने में किया. वे 400 पार के नारे से डर गए हैं इसलिए इस तरह की भ्रांति फैला रहे हैं.”

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जनता सब कुछ जानती और समझती है… 16 साल तक हमने आरक्षण को नहीं छुआ और हम इसे छूना भी नहीं चाहते. वे (कांग्रेस) हताश हैं इसलिए उन्होंने मेरा वीडियो एडिट किया और इसे गलत तरीके से लोगों के सामने पेश करने की कोशिश की.”

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े ‘अश्लील वीडियो’ मामले पर कहा, “कर्नाटक में सरकार कांग्रेस पार्टी की है. कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनकी है. वे इसके बारे में महीनों से जानते थे. लेकिन वोक्कालिंगा मतदान समाप्त होने तक उन्होंने उसे नहीं पकड़ा. उन्होंने उसे भागने दिया, इसके लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, उपमुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button