IPL 2024खेल

GT vs PBKS: तेवतिया के दम पर जीती गुजरात टाइटंस, जीत के साथ 6वें स्थान पर पहुंची GT

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस और पंजाब के बीच हुए लो स्कोरिंग मुकाबले में गुजरात ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी चौथी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हए पंजाब ने गुजरात को 143 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.1  ओवर में 7 विकेट के नुकसान 146 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

 

बता दें कि गुजरात के लिए राहुल तेवतिया इस मैच में वन मैन आर्मी की तरह पिच पर डटे रहे. तेवतिया ने अकेले ही मुकाबले का रुख बदल दिया. तेवतिया ने 18 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए. उन्होंने चौका जड़ गुजरात को जीत दिलाई. इस मुकाबले के बाद गुजरात के 8 मैचों में 8 अंक हो गए हैं जबकि पंजाब किंग्स की 8 मैचों में यह छठी हार है. इस जीत से गुजरात टाइटंस पॉइंट टेबल में 8वें स्थान से सीधे छठे स्थान पर पहुंच गई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button