तेलंगाना के बीबीनगर के पास पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे उतरे

तेलंगाना के बीबीनगर के पास पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे उतरे
आज बुधवार को तेलंगाना में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। यहाँ तेलंगाना के बीबीनगर के पास से विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि किसी के घायल होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे आज तेलंगाना के बीबीनगर के पास पटरी से उतर गए। किसी के घायल होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
तस्वीरें तेलंगाना में मेडचल-मलकजगिरी से हैं। pic.twitter.com/DGmc9RWlDN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना बीबीनगर-घाटकेसर के बीच हुई। यहां ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी, धीमी गति से ही ट्रेन चल रही थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह ट्रेन मंगलवार को 17.20 बजे विशाखापत्तनम से रवाना हुई ट्रेन को 05.10 बजे सिकंदराबाद पहुंचना था।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के कोच एस1 से एस4, जीएस और एसएलआर पटरी से उतर गए। ट्रेन के जो डिब्बे पटरी से नहीं उतरे थे, उन्हें अलग कर रवाना कर दिया गया।
ट्रेन के पटरी से उतरने से काजीपेट और सिकंदराबाद के बीच ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दक्षिण मध्य रेलवे के मुताबिक, गोदावरी एक्सप्रेस के डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण कुल 19 ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से कैंसिल कर दिया गया।





