ताज़ा खबरें

तीन दिन यूपी की यात्रा के बाद आज हरियाणा में प्रवेश की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘पानीपत में होगी रिकॉर्ड तोड़ रैली’ बोली कांग्रेस

तीन दिन यूपी की यात्रा के बाद आज हरियाणा में प्रवेश की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘पानीपत में होगी रिकॉर्ड तोड़ रैली’ बोली कांग्रेस

 

उत्तर प्रदेश में तीन दिन की यात्रा के बाद आज शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश की।  इस यात्रा की शुरुआत सनोली पानीपत रोड से की गयी। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में पदयात्रा करेगी और रात्रि में अंबाला में ही प्रवास करेंगे। इसके साथ ही यह यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में दस्तक देगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पानीपत की नई अनाज मंडी में राहुल गांधी दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी HSVP (हुडा) ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का संबोधन करने के बाद राहुल गांधी करनाल के लिए रवाना होंगे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पानीपत में राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस और पूरा हरियाणा उत्साहित है। राहुल गांधी की रैली रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी। आज तक ऐसी रैली प्रदेश में कहीं भी नहीं हुई होगी और लाख से अधिक लोग इस रैली में पहुंचेंगे।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

6 Comments

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  2. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button