ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी 4 दिन से लापता ! तलाश में जुटी पुलिस…

नई दिल्ली: बीते कई वर्षों से लोगों के बीच लोकप्रीय नाटक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में पहले सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह इन दिनों लापता हैं. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम कर चुके गुरुचरण सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए हैं. एक्टर के गुमशुदगी की शिकायत उनके पिता ने दर्ज कराई है.

 

दरअसल खबर यह थी की एकटर गुरुचरण एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे थे, लेकिन न तो वह मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं. एक्टर के पिता हरगीत सिंह का कहना है कि 22 अप्रैल से गुरचरण सिंह लापता हैं. एक्टर के पिता ने पुलिस को सारे डॉक्यूमेंट्स दे दिए हैं, जिससे उन्हें गुरचरण को ढूंढने में मदद मिल सके. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वो जल्द से जल्द गुरचरण को ढूंढ लेगी.

 

बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में रोशन सिंह सोढ़ी के केरेक्टर से जनता के दिल में अपनी छाप छोड़ चुके गुरुचरण सिंह ने शो को क्विट कर दिया था. शो के साथ उन्होंने इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया था. मां की बीमारी को लेकर परेशान रह रहे गुरुचरण मुंबई छोड़कर पंजाब में रहने लगे थे. जब गुरचरण ने शो छोड़ा तो खबर आई थी कि असित कुमार मोदी ने उनकी सैलेरी पूरी नहीं दी है. काफी पैसा उन्होंने रोक लिया है. साथ ही कुछ क्रिएटिव इशूज भी दोनों के बीच पैदा हो गए थे, जिसके कारण गुरचरण ने शो को क्विट किया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button