ताज़ा खबरें

तमिल नाडु: बसपा प्रदेश अध्यक्ष के.आर्मस्ट्रांग की हत्या, यूपी पूर्व सीएम मायावती चेन्नई श्रद्धांजलि देने पहुंचीं

तमिल नाडु: बसपा प्रदेश अध्यक्ष के.आर्मस्ट्रांग की हत्या, यूपी पूर्व सीएम मायावती चेन्नई श्रद्धांजलि देने पहुंचीं

 

तमिल नाडु में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP प्रमुख मायावती दिवंगत BSP तमिलनाडु अध्यक्ष के.आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि देने चेन्नई पहुंचीं।

BSP प्रमुख मायावती ने कहा, “मैं राज्य सरकार और यहां के मुख्यमंत्री से यह कहना चाहूंगी कि उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और कमजोर वर्ग की सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है…अगर सरकार गंभीर होती तो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाता लेकिन अभी तक अपराधियों को नहीं पकड़ा गया है इसलिए हम राज्य सरकार से यह चाहेंगे कि इस मामले को CBI को सौंप दिया।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के 52 वर्षीय प्रदेश अध्यक्ष ‘के. आर्मस्ट्रॉन्ग’ की 5 जुलाई शुक्रवार शाम को पेरम्बूर स्थित उनके आवास के बाहर छह हमलावरों ने हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक के.आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह लोग आए और उन पर चाकू-तलवारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। आर्मस्ट्रॉन्ग गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button