ताज़ा खबरें

तमिल नाडु: एक्टिंग के बाद अब थलापति विजय राजनीति में मचाएंगे धूम, जारी किया पार्टी का झंडा और चिह्न

तमिल नाडु: एक्टिंग के बाद अब थलापति विजय राजनीति में मचाएंगे धूम, जारी किया पार्टी का झंडा और चिह्न

 

फिल्म जगत में अपने शानदार अभिनय से ग़दर वचाने तमिल अभिनेता थलापति विजय ने अब राजनीति में एंट्री की है। अभिनेता ने तमिलगा वेत्री कझग नाम से पार्टी बनाई है जिसके प्रमुख वह खुद हैं। ऐसे में आज यानी अगस्त 22 को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख थलापति विजय ने चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा अनावरण किया।

इस मौके पर अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने कहा, “मुझे पता है कि आप सभी हमारे पहले राज्य सम्मेलन का इंतज़ार कर रहे हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं और बहुत जल्द मैं इसकी घोषणा करूंगा। इससे पहले, मैंने आज अपनी पार्टी के झंडे का अनावरण किया। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है… हम तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।”

बता दें कि विजय ने इस साल फरवरी में तमिझागा वेत्री कझगम (TVK) के गठन की घोषणा की थी। अभिनेता की योजना अपनी आखिरी फिल्म परियोजना ‘थलपति 69’ को पूरा करने के बाद पूरी तरह से राजनीति में आने की है, जिसे फरवरी 2025 तक पूरा किया जाना है। उन्होंने अगले दो वर्षों में टीवीके के जमीनी स्तर के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने का संकल्प लिया है और 2024 के लोकसभा चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करने की बात स्पष्ट की है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button