ताज़ा खबरें

तनाव के बीच जम्मू के बदरवाह में लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं भी बंद

डोडा: जम्मू में डोडा जिले के बदरवाह कस्बे में बीती रात तनाव के चलते कर्फ्यू लगा दिया गया. वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर तनाव के बाद इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया.

 

गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद तनाव बढ़ गया, वीडियो में जम्मू के बदरवाह में एक मस्जिद से भड़काऊ घोषणा की जा रही थी. जिसके बाद भद्रवाह थाने में मामला दर्ज किया गया.

 

पुलिस मीडिया सेंटर जम्मू ने कहा, ‘कानून के तहत कार्रवाई की गई है. थाना भद्रवाह में मामला दर्ज कर लिया गया है. जो कोई कानून अपने हाथ में लेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.”

 

एहतियात के तौर पर किश्तवाड़ और रामबन जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

 

वहीं तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं.

 

लोकसभा में उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने कहा कि जिला कलेक्टर डोडा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डोडा वर्तमान में भद्रवाह में डेरा डाले हुए हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

 

(ANI Input)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button