ताज़ा खबरेंमनोरंजन

टेलीविज़न एक्ट्रेस हिना खान के फैंस के लिए बुरी खबर, एक्ट्रेस हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

नई दिल्ली: टेलीविज़न एक्ट्रेस हिना खान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. वह बड़ी खबर यह है कि टेलीविज़न कि मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. हिना ने पुष्टि की है कि उन्हें स्टेज ब्रेस्ट कैंसर है और वो तीसरे स्टेज पर है. हिना ने यह बात खुद फैंस के साथ शेयर की. साथ ही एक लंबा सा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर लिखा.

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, सभी को नमस्कार. मैं अपने फैंस और मुझसे जो लोग प्यार और मेरी परवाह करते हैं, उनके साथ कुछ जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं. मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. इस चुनौतीपूर्ण निदान के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं. मैं स्ट्रांग और दृढ़ निश्चयी हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं.

 

हिना ने बताया कि उनका इलाज शुरू हो चुका है और वो उससे निकलने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. नागिन एक्ट्रेस ने आगे पोस्ट में लिखा, “मैं इस समय आपसे सम्मान और निजता की अपील करती हूं. मैं आपके प्यार, शक्ति और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं. आपके पर्सनल एक्सपीरियंस, किस्से और सहायक सुझाव मेरे लिए इस यात्रा में बहुत मायने रखेंगे. सर्वशक्तिमान की कृपा से, हमें विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी. कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजें.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button