झारखण्ड: रील बनाने के चक्कर में 100 फिट ऊंचाई से पानी में लगाई छलांग, हुई दर्दनाक मौत

झारखण्ड: रील बनाने के चक्कर में 100 फिट ऊंचाई से पानी में लगाई छलांग, हुई दर्दनाक मौत
झारखंड के साहिबगंज जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने रील बनाना के चक्कर में अपनी जान गवां दी। युवक सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने रील बना रहा था। जिसके चलते उसने 100 फिट ऊंचाई से गहरे पानी में छलांग लगा दी, लेकिन पानी में जाते ही युवक की मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बचाव दल मौके पर पहुंचा और शव को बहार निकाला। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सौंप दिया। वहीं युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत करम पहाड़ की है। यहां मजहर टोला निवासी टोटो चालक मो. इफ्तेखार का बेटा मो. तौसीफ (उम्र लगभग 18 वर्ष) अपने कुछ दोस्तों के साथ बंद खदान के पानी से भरे गड्ढे में नहाने गया था।
यहां रील बनाने के लिए युवक 90-100 फीट ऊंचे पहाड़ से पानी भरे एक गड्ढे में कूद गया। कूदने के बाद युवक दो हाथ तैर कर आगे बढ़ता है। फिर अचानक उसका जिस्म शिथिल पड़ जाता है। एक-दो बुलबुले छूटने के बाद युवक की वहीं पानी में मौत हो जाती है।
आनन-फानन में लोगों ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह सदर अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने युवक के शव का पोस्टमार्टम किया. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत जिरवाबाड़ी पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।





