जेडी(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने पद से दिया इस्तीफ़ा, सीएम नीतीश को लिखा पत्र

जेडी(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने पद से दिया इस्तीफ़ा, सीएम नीतीश को लिखा पत्र
बिहार के विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गयी हैं। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया। जेडी(यू) नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार को लिखा, “…मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मुझे (पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के) पद से मुक्त किया जाए क्योंकि मैं अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण इस पद के साथ न्याय नहीं कर पाया हूं…”
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया। राजीव रंजन प्रसाद नए पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। pic.twitter.com/0nG4ocjfTf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2024
बता दें कि राजीव रंजन प्रसाद अब जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे. पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने रविवार को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है।
बता दें कि केसी त्यागी जेडीयू के दिग्गज और कद्दावर नेता माने जाते हैं. सीएम नीतीश के काफी करीबी हैं। हर मुद्दा पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केसी त्यागी का राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है। एक तरफ सीएम नीतीश इन दिनों पार्टी को लेकर काफी सक्रिय दिख रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों में लगातार बदलाव कर संगठन को मजबूत करने में लगे हैं तो दूसरी तरफ केसी त्यागी का इस्तीफा पार्टी के लिए नुकसानदायक है।
तेज तर्रार प्रवक्ता और कुशल राजनेता के तौर पर जाने जाने वाले केसी त्यागी के इस्तीफा ने सबको चौंका दिया है। हालांकि, कुछ दिनों पहले केसी त्यागी ने एक बार और चौंकाया था जब वो विपक्षी दलों के एक ग्रुप में नजर आए थे। दरअसल देश के विपक्षी दलों के एक ग्रुप ने फिलिस्तीन के नेता से मुलाकात थी। यह मुलाकात अल गुद्स के महासचिव मोहम्मद मकराम बलावी से हुई थी।
बता दें कि इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के अलावा वहां जेडीयू नेता केसी त्यागी भी नजर आए थे। इस मुलाकात के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया था। इस बयान को लेकर एक विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें केसी त्यागी का हस्ताक्षर भी था।





