ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

‘जय जय शिव शंकर’ पर देखें ऋतिक और टाइगर का डांस ‘वार’

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ का दूसरा गाना शनिवार रिलीज हो गया है। गाने के बोल होंगे ‘जय जय शिव शंकर’।

जब से ‘वॉर’ फिल्म के लिए ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के एक साथ आने की खबर सामने आई है, फैंस एक गाने में दोनों को एक साथ डांस करते देखने के लिए उत्सुक हो गए थे. और आज दोनों को साथ थिरकते देखने की उनकी इच्छा पूरी हो गई है.

वैसे टाइगर और ऋतिक के बीच कई बाते हैं जो कॉमन हैं। जैसे, दोनों की फिट बॉडी, दोनों एक्शन हीरो और दोनों ही बेहतरीन डांसर। टाइगर इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं कि वो ऋतिक के बहुत बड़े फैन हैं। गाने को बोस्को और सीज़र ने कोरियोग्राफ किया है। इसे विशाल ददलानी और बेनी दयाल ने गया है।

ALSO READ: अनिल कपूर ने बताया अपने सदाबहार यंग लुक का सीक्रेट

इससे पहले फिल्म का डांसिंग सॉन्ग ‘घुंघरू’ रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। इस गाने में ऋतिक और वाणी पार्टी करते नजर आ रहे हैं। गाने में कुछ बोल एक पुराने गाने ‘घुंघरू टूट गए’ से लिए गए हैं। लेकिन म्यूजिक एक दम नया है।


वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button