ताज़ा खबरेंभारत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराया हिज्बुल कमांडर रियाज नाइकू

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के बेगपोरा में मंगलवार से जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर रियाज़ नायकू बुधवार को एनकाउंटर में ढेर हो गया. वह लगभग आठ वर्षों से घाटी में सक्रिय था।

ऑपरेशन में शामिल शीर्ष अधिकारियों का दावा है कि नाइकू को खत्म करने के बाद, दक्षिण कश्मीर आतंकवाद से लगभग मुक्त हो गया है। पुलवामा में बेगपोरा इलाके में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए घंटों तक चलाए गए ऑपरेशन में नाइको का सफाया हो गया।

अवंतीपोरा के शरशाली ख्री इलाके में मुठभेड़ में कम से कम दो और आतंकवादी मारे गए। इलाके में नाइकू के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना ने मंगलवार देर रात ऑपरेशन शुरू किया था। नाइकू 2017 में कश्मीर में हिज्बुल का चीफ बना था. आतंकी बुरहान वानी के बाद आतंक का सबसे बड़ा चेहरा था.

ALSO READ:  फैक्ट चेक: क्या जमातियों से तंग होकर 100 नर्सो ने राजस्थान में दिया इस्तीफा ? जानिए सच

बता दे कि पिछले महीने में कश्मीर घाटी में सेना के अधिकारियों सहित देश के कम से कम 22 सुरक्षा बलों के सदस्य मारे गए हैं. रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान कार्रवाई में मारे गए एक कर्नल और एक मेजर सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे.

इसके अलावा सोमवार को उसी इलाके में सीआरपीएफ की टीम पर हमला हुआ था जिसके कारण तीन कर्मियों की मौत हो गई थी.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button