ताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर में मिला लीथियम 59 लाख टन का खज़ाना

जम्मू-कश्मीर में मिला लीथियम 59 लाख टन का खज़ाना

 

जम्मू कश्मीर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आरही है। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पहली बार लीथियम का भंडार मिला है। रियासी जिले के सलाल-हैमाना इलाके में करीब 59 लाख टन का लीथियम का भंडार मिला है। लीथियम के भंडार की यह पहली साइट है, जिसकी भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने रियासी जिले में पहचान की है।

गुरुवार को हुई 62वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड (सीजीपीबी) की बैठक के दौरान 15 अन्य संसाधनों वाली भूवैज्ञानिक रिपोर्ट और 35 भूवैज्ञानिक ज्ञापनों के साथ यह रिपोर्ट संबंधित राज्य सरकारों को सौंप दी गई है। देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लीथियम का बड़ा भंडार मिला है।

बता दें कि लीथियम का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल और मोबाइल फोन जैसे उपकरणों की बैट्री में होता है। अभी तक लीथियम को दूसरे देशों से आयात किया जाता है। रियासी जिले में अब इसके भंडार के दोहन से देश की आयात पर निर्भरता कम होगी।

खनन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ‘जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को पहली बार जम्मू और कश्मीर में रियासी जिले के सलाल-हैमाना में 59 लाख टन लीथियम इन्फर्ड रिसोर्सेज (G3) मिले हैं।’ सरकार ने जानकारी दी है कि लीथियम और गोल्ड समेत 51 मिनरल ब्लॉक संबंधित राज्य सरकारों को सौंप दिए गए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, ‘इन 51 मिनरल ब्लॉक्स में से 5 ब्लॉक्स गोल्ड और अन्य पोटाश, मोलिब्डेनम, बेस मेटल्स आदि से जुड़े हैं, जो जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना में फैले हुए हैं।’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button