जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी शाजिस, बांदीपोरा में मिला आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी शाजिस, बांदीपोरा में मिला आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
आज यानी शनिवार की सुबह जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आयी। यहाँ बांदीपोरा ज़िले में बड़ियारा और कंबाथी गांव क्षेत्र के बीच बांदीपोरा-सोपोर सड़क पर बड़ी मात्रा में IED मिला। सूचना मिलने पर तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर पंहुचा और प्राप्त IED को निष्क्रिय किया।
#WATCH बम निरोधक दस्ते ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में बड़ियारा और कंबाथी गांव क्षेत्र के बीच बांदीपोरा-सोपोर सड़क पर पाए गए IED को निष्क्रिय किया।
(सोर्स: इंडियन आर्मी) pic.twitter.com/0xP50ePXOM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2022
शनिवार की सुबह सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि बांदीपुरा सोपोर रोड पर आईईडी है। जिसके बाद सुरक्षा बलों की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और IED को निष्क्रिय कर दिया। घाटी में बांदीपुरा सोपोर रोड से बरामद इस आईईडी को एक बड़ी आतंकी साजिश बताई जा रही है, जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि लेकिन समय रहते सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया है।





