जम्मू कश्मीर: गुलमर्ग के प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर हुआ हिमस्खलन, 2 विदेशियों की मृत्यु, रेस्क्यू अभियान जारी
जम्मू कश्मीर: गुलमर्ग के प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर हुआ हिमस्खलन, 2 विदेशियों की मृत्यु, रेस्क्यू अभियान जारी
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर बुधवार हुआ हिमस्खलन। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बारामुला पुलिस का कहना है कि गुलमर्ग में हिमस्खलन में 2 विदेशी नागरिकों की मृत्यु हुई। 19 विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। बचाव दल मौके पर मौजूद है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग के प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर हिमस्खलन हुआ। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बारामुला पुलिस का कहना है कि कुछ स्कीयरों के फंसे होने की खबरों की पुष्टि की जा रही है। pic.twitter.com/NvNmvDntNa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
बता दें कि बीते रविवार को लद्दाख क्षेत्र के तंगोल गांव में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें दो लड़कियों की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। जिसमें दोनों युवतियों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। इनमें से एक लड़की की उम्र 11 और दूसरे की उम्र 23 साल थी।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…..





