जम्मू-कश्मीर के अखनूर में हुए हादसे में 22 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर: जम्मू जिले के अखनूर के चुंगी मोड़ इलाके में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से अब तक मरने वालों की संख्या 22 हो गई है (यह संख्या बढ़ भी सकती है), जबकि 69 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.
अखनूर में बस दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को एक लाख रुपए दिए जाएंगे. 50,000: पीएमओ
हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के अलावा राजस्थान के करीब 90 लोग सवार थे. सभी हाथरस से शिव खोड़ी जा रहे थे. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है.
इधर, PM नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है. वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.





