ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़: बीजापुर में पुलिस ने नक्सलियों पर कसी नकेल, मुठभेड़ में एक और नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: बीजापुर में पुलिस ने नक्सलियों पर कसी नकेल, मुठभेड़ में एक और नक्सली ढेर

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जहां सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल गांव के पास एक जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे पर हुई।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ से पहले सुकमा में दो इनामी सहित तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसमें महिला नक्सली पूर्व में एसजेडसीएम बारसे देवा की गार्ड रही है। समर्पण करने वालों में एक लाख का इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष कवासी हुंगा भी शामिल है।

 

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से एक नक्सली का शव, एक हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 80 नक्सली मारे गए हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button