छत्तीसगढ़: बालोद में हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 की हुई मौत, 7 अन्य हुए घायल
छत्तीसगढ़: बालोद में हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 की हुई मौत, 7 अन्य हुए घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा ट्रक और एसयूवी के बीच हुआ। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं। यह दुर्घटना आज सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई। एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी। घायल लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।
छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना आज सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई। एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोगों…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2024
पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं, जिनकी पहचान द्रुपत प्रजापति (30), सुमित्रा बाई कुंभकार (50), मनीषा कुंभकार (35), सगुन बाई कुंभकार (50), इमला बाई (55) और 7 साल का बच्चा जिग्नेश कुंभकार के रूप में हुई है।





