ताज़ा खबरें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ओपनिंग सेरेमनी 16 फरवरी को, लाहौर में होगा भव्य आयोजन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ओपनिंग सेरेमनी 16 फरवरी को, लाहौर में होगा भव्य आयोजन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार पाकिस्तान मेज़बान के रूप में टूर्नामेंट का आयोजन करेगा, और इसका पहला चरण 7 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा, जहां प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ स्टेडियम के पुनर्निर्माण का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

इसके बाद, 16 फरवरी को लाहौर के ऐतिहासिक हजूरी बाग में चैंपियंस ट्रॉफी की आधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियों और आईसीसी के अधिकारियों की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सेरेमनी में पाकिस्तान के विभिन्न क्रिकेटरों और अधिकारियों के साथ-साथ अन्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

इसके अलावा, 11 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में एक छोटी ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की सेरेमनी की शुरुआत 19 फरवरी से शुरू होगी,और भारत के सभी मैच दुबई में होंगे। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को होगा और यह मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा, वही इसके बाद 23 फरवरी को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इसके बाद, भारतीय टीम अपने लीग मैच का आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत किया जाएगा, जिसमें पाकिस्तान के तीन प्रमुख शहर रावलपिंडी, कराची और लाहौर में मैच खेले जाएंगे, जबकि भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी। पाकिस्तान में इस टूर्नामेंट को लेकर भारी उत्साह है, और यह आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button