ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

गोवा: BJP ने गोवा से सदानंद तनावड़े को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

गोवा: चुनाव से पहले भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए गोवा से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सदानंद म्हालू शेट तनावड़े की उम्मीदवारी की घोषणा की.

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव के लिए तनावड़े के नाम को स्वीकृति प्रदान की है. निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पिछले महीने राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी.

 

बता दें कि मतदान 24 जुलाई को होंगे. भाजपा के गोवा से सदस्य विनय डी. तेंदुलकर का कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है. इस वजह से द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं. वहीं वोटों की गिनती मतदान प्रक्रिया खत्म होने के एक घंटे बाद 24 जुलाई को ही शाम पांच बजे होगी.

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button