ताज़ा खबरें

गुजरात ATS को बड़ी कामयाबी, अहमदाबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार किए चार ISIS आतंकवादी

गुजरात ATS को बड़ी कामयाबी, अहमदाबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार किए चार ISIS आतंकवादी

 

गुजरात ATS को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ गुजरात ATS ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से ISIS आतंकियों को गिरफ्तार यह चारों आतंकी श्रीलंकाई मूल के हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुजरात ATS को केंद्रीय एजेंसी से इनपुट मिले थे। जिसके बाद, ATS ने हवाई अड्डे पर तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में चार लोगों को पकड़ा गया, जो मूल रूप से श्रीलंकाई नागरिक हैं।

एटीएस टीम की ओर से एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान चलाए जाने के दौरान एक संदिग्ध नजर आया और उससे गहनता से पूछताछ की गई तो चार लोगों के नाम सामने आए। गिरफ्तार किए गए चारों लोग आईएसआईएस से जुड़े हैं और लंबे समय से इस आतंकी संगठन में सक्रिय थे।

आईपीएल के दो मैच 21 और 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने हैं। आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. एयरपोर्ट फिलहाल हाई अलर्ट पर है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले लोकसभा चुनाव 2024 की गुजरात सीटों के लिए मतदान से पहले 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मेल में मिली थी। उस वक्त पुलिस ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी और सघन चेकिंग की थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button