चुनाव 2022ताज़ा खबरें

गुजरात विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण आज, 93 सीटों पर होगा मतदान, पीएम मोदी भी डालेंगे वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण आज, 93 सीटों पर होगा मतदान, पीएम मोदी भी डालेंगे वोट

 

आज यानी सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान शुरू हो गया है। राज्य के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है। यह वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बीच पीएम मोदी भी गुजरात चुनाव में मतदान करने के लिए राभवन से रवाना हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी राणिप के निशान स्कूल में वोट डालेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1599605902088499201

दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए कांग्रेस, बीजेपी और ‘आप’ सहित विभिन्न दलों के कुल 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ​किस्मत आजमा रहे हैं। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम खत्म हो गया था। इससे पहले 1 दिसंबर को गुजरात में पहले चरण का मतदान हुआ था। जिसमें औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

बता दें कि इस चरण में कई दिग्गज अपनी किसमत आजमा  रहे हैं। इनमें घाटलोडिया से चुनावी मैदान में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, वीरमगाम सीट से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और गांधीनगर दक्षिण सीट से अल्पेश ठाकोर चुनाव शामिल है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button