गुजरात तट पर विकराल चक्रवात ‘बिपरजॉय की दस्तक, कई पेड़ गिरे, बिजली के खंभे उखड़े, तीन हुए घायल

गुजरात तट पर विकराल चक्रवात ‘बिपरजॉय की दस्तक, कई पेड़ गिरे, बिजली के खंभे उखड़े, तीन हुए घायल
गुजरात तट पर बृहस्पतिवार शाम को चक्रवात ‘बिपारजॉय’ ने अपना कहर बरपाया। तट से टकराने के बाद इलाके में तेज हवाएं चली। इस दौरान द्वारका जिले में कई पेड़ व कई बिजली के खम्बे उखड गए। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐसे में तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कच्छ के जखौ और मांडवी कस्बों के पास कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जबकि घर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली टिन की चादरें उड़ गईं।
#WATCH गुजरात: वडोदरा में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज़ बारिश हो रही है। #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/Umsd2d0eek
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
चक्रवात के कारण गुजरात के कई शहरों में तेज हवाएं चली और झमाझम बारिश हुई। गुरुवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तरी अरब सागर में केंद्रित है और यह 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सौराष्ट्र तट के करीब आ रहा है, जिसकी रफ्तार 140 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। आईएमडी ने कहा, चक्रवात के टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आईएमडी ने कहा कि तटीय गुजरात के साथ द्वारका, ओखा, नलिया, भुज, पोरबंदर और कांडला में बृहस्पतिवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। तटीय इलाकों में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की तेज हवाएं भी चल रही हैं।
एहतियात के तौर पर लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। 76 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं। लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है।





