क्रिकेट एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कहां-कहां होंगे मुकाबले

क्रिकेट एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कहां-कहां होंगे मुकाबले
पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले एशिया कप को लेकर शुरू से ही उहापोह की स्थिति बनी हुई थी, एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान में मैच खेलने से इंकार कर दिया था तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार देश में टूर्नामेंट कराए जाने की जिद पर अड़ा रहा।
एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा और भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें कुल 13 रोमांचक एकदिवसीय मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और… pic.twitter.com/1NOwrkPp5o— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
इसी बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी एशिया कप की मेजबानी को लेकर अपनी दावेदारी ठोंक दी थी। इसके बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल ने हाइब्रिड मॉडल पर इस प्रतियोगिता को होस्ट करने की अनुमति दे दी है।
इस मॉडल के तहत 31 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश सहित नेपाल की टीम भी शिरकत करेगी।
बात एशिया कप के इस आयोजन की करें तो 4 मैच पाकिस्तान में होंगे, बाकी के 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता एकदिवसीय होगी। यानी 50-50 ओवर के मैच खेले जाएंगे।





