ताज़ा खबरेंराजनीति

क्या इस देश में कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA को खत्म कर सके? आज़मगढ़ में पीएम मोदी की दहाड़

आज़मगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. इसके अलावा पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर को गाली देने का मिशन चला रखा है.’

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है. कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत में नागरिकता देने का काम शुरू हो गया… यह वो लोग हैं जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं, यह वो लोग हैं जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे. ये(कांग्रेस) महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां तो चढ़ जाते हैं लेकिन महात्मा गांधी के बातों को याद नहीं रखते, महात्मा गांधी ने ही उन्हें भरोसा दिया था कि वे भारत कभी भी आ सकते हैं… 70 वर्षों में हजारों परिवार मजबुरन मुसीबत में भारत आए लेकिन कांग्रेस ने कभी इनकी सुध नहीं ली क्योंकि ये कांग्रेस के वोट बैंक नहीं है…”

 

CAA पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज तक ये INDI गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी जो CAA लाया है, वह जब मोदी जाएगा तब CAA भी जाएगा. क्या इस देश में कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA को खत्म कर सके. यह देश जान गया है कि इन लोगों ने वोटबैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर धर्मनिरपेक्षता का ऐसा चोला पहन लिया था कि इनकी सच्चाई सामने नहीं आती थी, यह मोदी है जिसने आपका यह नकाब उतारा है. मैं साफ-साफ कहता हूं कि यह मोदी की गारंटी है कि ‘देश-विदेश, कहीं से भी जो भी ताकत एकत्रित करनी है कर लो, मैं भी मैदान में हूं तुम भी मैदान में हो, आप CAA नहीं मिटा पाओगे’…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “10 साल पहले एक सामान्य व्यक्ति की सुरक्षा भगवान भरोसे होती थी… देश में कहीं भी धमाके होते थे तो लोगों का ध्यान आजमगढ़ की ओर जाता था… तब सपा के शहजादे आतंक के समर्थन में आतंकियों का सम्मान करते थे, दंगे करने वाले आतंकियों को छोड़ा जाता था… सपा, कांग्रेस दो दल हैं लेकिन दुकान एक है, ये तुष्टीकरण, परिवारवाद, झूठ और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं.”

 

आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपने समाजवादी पार्टी के गुंडाराज के पुराने दिन देखे हैं, बाज़ार शाम 7 बजे बंद हो जाते थे, माताएं-बहनें बाहर नहीं निकल पाती थी… लेकिन आज भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश इन सारे संकटों से बाहर है. मेरा स्वच्छता अभियान योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बराबर चलाया है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button