ताज़ा खबरें

कोहिनूर हीरा वापस लाने के रास्ते तलाशता रहेगा भारत: विदेश मंत्रालय

कोहिनूर हीरा वापस लाने के रास्ते तलाशता रहेगा भारत: विदेश मंत्रालय

 

क्वीन एलिज़बेथ द्वितीय के निधन के बाद भारत में कोहिनूर हीरे को वापस लाने की मांग तेज हो गयी है। इस मांग को लेकर विदेश मंत्रालय ‘एमईए’ के प्रवक्ता अरिंदम बागची से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले संसद में इस मुद्दे पर सरकार की प्रतिक्रिया का उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े हीरों में शुमार कोहिनूर हीरे को ब्रिटेन से वापस लाने के रास्ते तलाशता रहेगा।

उन्होंने कहा कि ‘मैं समझता हूं कि भारत सरकार ने कुछ साल पहले संसद में इसका जवाब दिया था. हमने कहा है कि हम समय समय पर ब्रिटेन सरकार से बात करते रहे हैं और हम मामले का संतोषजनक समाधान निकालने के तरीकों और साधनों का पता लगाना जारी रखेंगे.’ महाराजा दलीप सिंह ने 1849 में 108 कैरेट का कोहिनूर हीरा महारानी विक्टोरिया को दे दिया था. 1937 में इसे महारानी के ताज में लगा दिया गया था।

गौरतलब है कि अगले साल छह मई को होने वाले कार्यक्रम में नई रानी कैमिला की ताजपोशी होगी। जिसमें कैमिला को महारानी का खिताब दिया जाएगा तब वह ताज पहन सकती हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button