कोहली के घर आई नन्ही परी, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पापा बन गए है। दरअसल उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मुंबई में बेटी को जन्म दिया है। अपने पहले बच्चे के जन्म पर कोहली काफी खुश हैं। इसी क्रम में उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है।
क्या लिखा विराट कोहली ने ?
विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा, “हम दोनों को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामनओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस वक्त हमें थोड़ी प्राइवेसी चाहिए।”
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
आपको बता दें कि विरुष्का ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। ट्विटर पर विराट ने एक फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दी। कोहली द्वारा शेयर की गई फोटो में अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रही था। जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी ने ये खुशखबरी लोगों से साझा की है।






anabolic injection
References:
https://git.manabo.org/