ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना वायरस वैक्सीन पर रूस का दावा : बन गई सफल वैक्सीन, पुतिन की बेटी को लगाया गया टीका

कोरोना से त्रस्त दुनिया को रूस ने ऐसी खबर दी है जिससे शायद अब ये महामारी पर हमेशा के लिए ही विराम लग जायेगा। दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज (11 अगस्त) को ऐलान किया है कि उनके देश ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना ली है. इसके साथ ही व्लादिमीर पुतिन का दावा है कि ये दुनिया की पहली सफल कोरोना वायरस वैक्सीन है, जिसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी भी मिल गई है. ख़ास बात ये है कि उनकी बेटी को भी इस वैक्सीन का टीका लगाया गया है।

समाचार एजेंसी AFP की जानकारी के मुताबिक, इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने डेवलेप किया है. मंगलवार को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन को सफल करार दिया. इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज़ बनाया जाएगा.

रूस के इस एलान के बाद अब अगर उनका ये एलान एकदम सही साबित होता और WHO भी इस वैक्सीन को मंजूरी दे देता है तो पूरी दुनिया को इस महामारी से निजात मिल जाएगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button