ताज़ा खबरेंभारतविदेश

कोरोना वायरस के प्रकोप से देश – दुनिया में स्थिति भयावह, यूजीलैंड ने भारत से यात्रियों के आने पर लगाई रोक

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने अब पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है। इसी क्रम में देश – दुनिया हो या देश के राज्य, अपने – अपने स्तर पर कोरोना से बचने के लिए सारे एहतियातन कदम उठा रहे है। इसी बीच कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए न्‍यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अल्‍पकालिक रूप से बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध 11 अप्रैल से प्रभावी होने जा रहा है और आगामी 28 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अडर्न ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।

11 अप्रैल से शुरू हो जायेगा बैन।

बता दे न्यूजीलैंड ने 11 अप्रैल से भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थाई रूप से बैन लगा दिया है। दरअसल भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और पिछले तीन दिनों में दो दिन 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | कोरोना वायरस के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार नए केस, 685 लोगों की मौत, अकेले महाराष्ट्र में करीब 60 हजार संक्रमित

अपने देश लौट रहे न्यूजीलैंड के नागरिकों पर भी रोक।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने भारत से आने वाले सभी यात्रियों के लिए प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसमें न्यूजीलैंड के नागरिक भी शामिल हैं, जो भारत से अपने देश लौट रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह रोक 11 अप्रैल से शुरू होगी और 228 अप्रैल तक लागू रहेगी।

भारत में आज ही सामने आए 1.15 लाख नए मामले।

बता दे भारत में इस वायरस ने देश में पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक नया रिकॉर्ड सेट कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार 315 केस सामने आए हैं। इस दौरान 685 लोगों की मौत हुई । बता दे ये जो आंकड़े आए हैं वह अब तक के सबसे ज्यादा हैैं। इससे पहले एक दिन में दर्ज होने वाले सबसे ज़्यादा मामले मंगलवार को दर्ज हुए थे जब 1.15 लाख नए मामले एक दिन में सामने आए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button