मनोरंजन

‘कांतारा’ को अब OTT पर हिंदी में देखने के लिए हो जाएं तैयार, ऋषभ शेट्टी ने Announce की डेट

नई दिल्ली: ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ जिसने बड़े पर्दे से हर किसी के जहन में अपनी जगह बना ली है. कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में पहले ही ओटीटी पर रिलीज हो चुकी यह फिल्म अब बहुत जल्द हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है.

 

फिल्म कांतारा कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में पहले ही ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. लेकिन हिन्दी मूवी के फैंस लंबे समय से इस इंतजार में हैं कि आखिर ऋषभ शेट्टी अपनी इस मूवी का हिंदी वर्जन कब रिलीज करेंगे. तो खुद डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी इस बात से चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो रिलीज किया जिसमें उन्होंने हिंदी रिलीज डेट अनाउंस की है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ऋषभ शेट्टी खुद फैंस के इन सवालों से परेशान हैं कि आखिर कार कांतारा तो सब हिंदी में कब देख सकेंगे. वहीं अंत में ऋषभ शेट्टी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix के जरिए बताया कि फिल्म कांतारा 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देखने को मिलेगी.

 

आपको बतादें कि ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म साल 2022 की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं, जिसने देश और दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. साथ ही कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर तो धूम मचाई ही है उसके अलावा कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म दर्शकों को लुभा रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button