ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बाद पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा- महाराष्ट्र में जल्द ही होगी एक स्थिर सरकार

महाराष्ट्र में सरकार के गठन के लिए कांग्रेस और एनसीपी नेताओं ने शरद पवार के दिल्ली आवास पर राज्य में सीट-बंटवारे पर चर्चा की. यह बैठक एनसीपी सुप्रीमो पवार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के घंटों बाद हुई, जहां पवार ने महाराष्ट्र में किसान संकट के बारे में पीएम मोदी को अवगत कराया और “बिना शर्त और पूर्ण” कृषि ऋण माफी की मांग की।

पवार के निवास पर हुई बैठक में एनसीपी नेताओं सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, अजीत पवार और नवाब मलिक ने भाग लिया। जबकि, कांग्रेस की तरफ से अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोरात, जयराम रमेश सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इस बीच दोनों दाल के नेताओं की बैठक के बाद शिवसेना नेता संजय राउत और पवार के बीच एक और बैठक होने की संभावना है। राज्य में भाजपा को छोड़कर तीन-पक्षीय गठबंधन पर चर्चा चल रही है।

बता दे कि राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे, लेकिन किसी भी पक्ष ने दावा नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।

कांग्रेस-राकांपा की बैठक के बाद, पृथ्वीराज चव्हाण ने बहुत जल्द महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार प्रदान करने का विश्वास जताया। चव्हाण ने कहा, “कांग्रेस-एनसीपी के बीच आज लंबी और सकारात्मक चर्चा हुई है। चर्चा जारी रहेगी; मुझे यकीन है कि हम बहुत जल्द महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार दे पाएंगे।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button