ताज़ा खबरें

कर्नाटक विधानसभा के आम चुनावों की तारीखों का आज हो सकता है एलान, सुबह 11:30 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

कर्नाटक विधानसभा के आम चुनावों की तारीखों का आज हो सकता है एलान, सुबह 11:30 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग कर्नाटक विधानसभा की तारीखों का एलान करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह 11:30 बजे प्रेस वार्ता कर तारीखों की घोषणा करेगा। गौरतलब है कि इस बार 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में पिछली बार की तरह इस बार भी एक ही चरण में मतदान कराने का एलान हो सकता है। बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 104 सीटें जीतीं थी। सबसे बड़ा दल होने के बाद भी भाजपा सत्ता से दूर रह गई। जेडीएस और कांग्रेस ने चुनाव बाद गठबंधन करके सरकार बनाई। बाद में कांग्रेस और जेडीएस विधायकों की इस्तीफे के कारण कुमारस्वामी सरकार गिर गई। विधायकों के अपने पाले में आने के बाद बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी ने सरकार बनाई थी।

बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80 सीट, जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल पाया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button