ताज़ा खबरें

कड़ाके की ठंड के साथ हुई साल 2023 की शुरुआत, जाने आने वाले दिनों में मौसम के हाल

कड़ाके की ठंड के साथ हुई साल 2023 की शुरुआत, जाने आने वाले दिनों में मौसम के हाल

 

देश में आज कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत हुई। देश के पूर्वी और उत्‍तर के ज्यादातर हिस्‍से इस समय शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। इसके चलते पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका असर मुख्य रूप से दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के क्षेत्रों पर रहेगा।

मौसम विभाग के एक्सपर्ट ने नए साल के पहले हफ्ते में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई है। IMD की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह व रात में घना से काफी घना कोहरा पड़ सकता है। इसके अलावा बिहार के कुछ जिलों में भी लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

इन प्रदेशों में अगले 5 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। पहाड़ी राज्‍य हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी अगले 3- 4 दिनों तक घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आने वाले 2 दिनों तक घना कोहरे छाया रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश के लोगों को अगले 24 घंटों तक कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button