ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली हुए चोटिल, टीम की बढ़ी टेंशन, जांच करवाने पहुंचें अस्पताल

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली हुए चोटिल, टीम की बढ़ी टेंशन, जांच करवाने पहुंचें अस्पताल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली को चोट लग गयी है जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गयी। हालांकि अभी चोट का कारण उजागर नहीं हुआ है। बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली चोट का शिकार हो रखे हैं। वो दर्द में हैं और इसके बावजूद वो ऑस्ट्रेलिया में कड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दावा है कि हाल ही में विराट कोहली के स्कैन भी हुए हैं, हालांकि ये अबतक पता नहीं चला है कि इस खिलाड़ी को कहां चोट लगी है।
एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया चैनल अनुसार गुरुवार के दिन विराट कोहली को कुछ स्कैन करवाने पड़े, लेकिन इसकी वजह सामने नहीं आई है. अच्छी खबर यह है कि कोहली ने यदि कोई जांच करवाई भी है तो भी उन्हें शुक्रवार को सिम्यूलेशन मैच में खेलते देखा गया। इस सिम्यूलेशन मैच में कोहली ने 15 रन बनाए, लेकिन इसी दौरान केएल राहुल के कारण टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। बल्लेबाजी के दौरान गेंद राहुल की कोहनी से लगी, उन्होंने बैटिंग जारी रखने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें मजबूरन रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
गौरतलब है की पर्थ में भारतीय टीम अपने पूरे दल के साथ मिलकर मैच की तरह परिस्थिति बनाकर प्रैक्टिस कर रही है। इसी में बल्लेबाजी करते समय केएल राहुल को चोट लग गई। राहुल को दाएं हाथ की कोहनी में चोट लगी है। इस चोट के बाद फिजियो ने आकर उनका इलाज किया था, लेकिन इसके बावजूद वह बल्लेबाजी नहीं कर सके। उन्होंने मैदान से बाहर जाना ही उचित समझा था।





