ताज़ा खबरें

ऑस्ट्रिया के वियना में संघीय चांसलरी में पीएम मोदी का हुआ स्वागत, ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर भी साथ रहे मौजूद

ऑस्ट्रिया के वियना में संघीय चांसलरी में पीएम मोदी का हुआ स्वागत, ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर भी साथ रहे मौजूद

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ऑस्ट्रिया यात्रा पर हैं। इस दौरान ऑस्ट्रिया के वियना में संघीय चांसलरी में ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। गौरतलब है कि साल 1983 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया दौरा है। इससे पहले इंदिरा गांधी ऑस्ट्रिया गई थीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने ऑस्ट्रिया के वियना के संघीय चांसलरी पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। वहीं इसके बाद पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया के वियना में संघीय चांसलरी की अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। 

भारत और ऑस्ट्रिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक समृद्ध इतिहास है.वियना विश्वविद्यालय में संस्कृत की पढ़ाई 1845 में ही शुरू हो गई थी। वहीं रवींद्रनाथ टैगोर ने 1920 के दशक में वियना की यात्रा की थी। उनकी इस यात्रा ने दोनों देशों में सांस्कृतिक और बौद्धिक संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारत ने 1953 में ऑस्ट्रिया की सोवियत संघ के साथ समझौता वार्ता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसी के बाद 1955 में ऑस्ट्रिया को आजादी मिली थी.भारत और ऑस्ट्रिया में राजनयिक संबंध 10 नवंबर 1949 को स्थापित हुए थे.इस तरह 2024 में दोनों देश राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं। बता दें कि पिछले साल दोनों देशों ने 2.93 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार किया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button