खेलताज़ा खबरें

INDW vs BANW: एशिया कप के Semi-Final में भारत और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने एशिया कप में अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है वहीं आज उनका सामना बांग्लादेश की टीम से होगा. महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार का खेले जाएंगे. भारतीय महिला टीम का मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.

 

भारत ने इस एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है. ग्रुप मैचों की बात करें तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट, यूएई को 78 रन और नेपाल को 82 रन से हराया. वहीं आज पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार है. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम का मुकाबला मेजबान श्रीलंका से होना है. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

 

लेडी सहवाग कही जाने वालीं शेफाली वर्मा ने सेमीफाइनल से एक दिन पहले कहा, ‘यह अच्छी बात है कि हम सारे मैच जीत रहे हैं और एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन सेमीफाइनल काफी महत्वपूर्ण मुकाबला है. हम इसके लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. उम्मीद है कि हम अपनी रणनीति पर अमल कर सकेंगे.’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button