ताज़ा खबरें

एशियन गेम्स 2023 का 12वां दिन, भारत की महिला कंपाउंड टीम ने आर्चरी के फाइनल में जीता गोल्ड मैडल

एशियन गेम्स 2023 का 12वां दिन, भारत की महिला कंपाउंड टीम ने आर्चरी के फाइनल में जीता गोल्ड मैडल

 

चीन की धरती पर हो रहे एशियन गेम्स में भारत के खिलाडियों का बेहतरीन प्रदर्शन दे रहे है। इस दौरान भारत ने अब तक 83 मेडल जीतें हैं जिनमें 20 स्वर्ण पदक है। भारत एशियन गेम्स में अपना दमदार प्रदर्शन दे रहा है। इस बीच जहां एक तरफ कंपाउंड में महिला टीम ने फाइनल में गोल्ड जीता। अदिति, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर ने चीनी ताइपे को 230-228 के स्कोर से हराकर भारत की पदक तालिका में एक और स्वर्ण पदक जोड़ा। वहीं दूसरी तरफ स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में दीपिका और हरविंदर ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।

एशियन गेम्स में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 20 हो गई है। दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने स्क्वैश के मिक्स्ड डबल इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारतीय जोड़ी ने इस मुकाबले को 11-10, 11-10 से अपने नाम किया।

 

इसके अलावा बैडमिंटन के पुरुष एकल में भारत के एच.एस. प्रणय ने मलेशिया ली जी जिया को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने 21-16, 21-23, 22-20 के अंतर से मैच अपने नाम किया।

एशियन गेम्स में भारत ने कुल 83 पदक अपने नाम किए हैं। जिनमें  स्वर्णः 20, रजतः 31, कांस्यः 32

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button