भारत

एक बार फिर विवादों में घिरी एयर इंडिया; महिला यात्री के भोजन में मिले पत्थर के तुकड़े

नई दिल्ली: हाल ही में यात्री पर पेशाब करने की घटना को लेकर हुए विवाद के बीच, एयर इंडिया एक और विवाद के बीच फंस गई है. अब एयर इंडिया पर आरोप लगा है कि फ्लाइट में परोसे गए खाने में पत्थर पाया गया है.

 

एयर इंडिया एक बार फिर सवालों के घेरे में फंस गई है, जब एक महिला ने फ्लाइट में उसे परोसे गए खाने में कथित तौर पर पत्थर मिलने की शिकायत की थी.

 

सर्वप्रीय नामक महिला ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया है कि फ्लाइट में एयर इंडिया द्वारा परोसे गए खाने में उसे पत्थर का टुकड़ा मिला है. सर्वप्रिय सांगवान नाम की ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है कि पत्थर मुक्त भोजन सुनिश्चित करने के लिए आपको संसाधनों और धन की आवश्यकता नहीं है एयर इंडिया. आज की उड़ान AI 215 में परोसे गए मेरे भोजन में मुझे ये मिला है. क्रू मेंबर जादोन को मैंने सूचित कर दिया है. इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है.

ट्वीट का जवाब देते हुए एयर इंडिया ने लिखा, ‘प्रिय मैम, यह चिंताजनक है और हम इसे तुरंत अपनी कैटरिंग टीम के सामने रख रहे हैं. कृपया हमें इस मामले को देखने के लिए कुछ समय दें. इसे हमारे संज्ञान में लाने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं.

Show More

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button