उपचुनाव के परिणाम घोषित, सात में से तीन सीटों पर बीजेपी ने मारी बाज़ी

उपचुनाव के परिणाम घोषित, सात में से तीन सीटों पर बीजेपी ने मारी बाज़ी
देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर बीती 05 सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, बंगाल, त्रिपुरा और झारखंड की सीटें शामिल है। बीजेपी त्रिपुरा की दोनों सीटें (धनपुर और बॉक्सानगर) जीत चुकी हैं। वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर भी बीजेपी ने अपना जीत का झंडा लहरा दिया है।
इसके अलावा, केरला के पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस ने, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस, और झारखंड की डुमरी की सीट पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने जीत दर्ज की है।
वहीं घोसी सीट पर भी सपा ने अपनी जीत का ऐलान कर दिया है। सबसे ज्यादा नजर किसी सीट पर टिकी थी तो वह है यूपी की घोसी सीट, जहां कांग्रेस ने सपा को अपना समर्थन दिया है। यहाँ सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने करीब 42 हज़ार वोटो से बीजेपी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को हराकर ये शानदार जीत हासिल की है।
झारखंड की डुमरी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी ने करीब एक लाख वोट हासिल कर अपनी जीत दर्ज की। कांग्रेस ने केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस ने 36 हजार से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है. कांग्रेस के एडवोकेट चांडी ओमन ने सीपीआई (एम) के जैक सी थॉमस को करारी शिकस्त दी है।
पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय करीब चार हज़ार वोटो से भाजपा की उम्मीदवार को हरा कर जीत दर्ज की। वहीं त्रिपुरा में बॉक्सानगर सीट पर बीजेपी ने 34146 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। बीजेपी के तफज्जल हुसैन को 34146 वोट मिले है। त्रिपुरा के ही धनपुर सीट पर बीजेपी के बिंदू देबनाथ जीत दर्ज की। इसके अलावा उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर के बाद बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी की उम्मीदवार पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को मात्र 2405 से हराकर ये जीत दर्ज की।
आपको बता दें की इन सात सीटों में से तीन (धनपुर, बागेश्वर और धूपगुड़ी) पर भाजपा और एक-एक पर समाजवादी पार्टी (घोसी), सीपीआई (एम) (बॉक्सानगर), जेएमएम (डुमरी) और कांग्रेस (पुथुपल्ली) का कब्जा था।





