उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय, अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय, अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून एक फिर से सक्रिय है। कभी धूप निकल रही है तो कभी आसमान में काले बादल छा जाते हैं। यूपी में मौसम की आंख मिचौली जारी है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए 22 अगस्त को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मानसून अभी भी एक्टिव है। IMD ने अगले 24 घंटे के भीतर यूपी के 35 फीसदी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हो सकती है।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी के गोंडा, बहराइच, बिजनौर, लखीमपुर खीरी,सीतापुर, सहारनपुर, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबेरली, कानपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है।
वहीं 23 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 25 अगस्त तक यही स्थिति बनी रहेगी, रुक-रुक कर जोरदार बारिश होने की संभावना है। कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आज कानपुर मंडल के सभी जिलों की यही स्थिति रहेगी।
गौरतलब है कि बुधवार को वाराणसी, सोनभद्र, लखनऊ, गोंडा, बस्ती समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। लेकिन बारिश के बाद भी दिन में उमस बरकार रही। उधर यूपी में लगातार बारिश के कारण नदी नाले भी उफान पर हैं। गंगा, युमना सहित अन्य नदियों ने विकराल रूप धारण किया है। यूपी के 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। वाराणसी में गंगा घाट पूरी तरह जलमग्न हैं। इसके अलावा प्रयागराज में भी गंगा का विकराल रूप देखने को मिल रहा है।





