ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में दिवाली के मौके पर दो दिनों की छुट्टी का हुआ ऐलान, शर्तों के साथ 1 नवंबर तक रहेगा अवकाश

उत्तर प्रदेश में दिवाली के मौके पर दो दिनों की छुट्टी का हुआ ऐलान, शर्तों के साथ 1 नवंबर तक रहेगा अवकाश

उत्तर प्रदेश में दिवाली के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों का तौफा दिया गया है। उत्तर प्रदेश में एक नवंबर को सार्वजानिक अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है लेकिन कहीं-कहीं दिवाली एक नवंबर को मनाई जाने की बात हो रही है। पहले इस दिन सरकारी कार्यालय खुले हुए थे, लेकिन आज यानी बुधवार को एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गयी है।

अब इस घोषणा के बाद प्रदेश सरकार के विभिन्न कार्यालय और माध्यमिक स्कूल एक नवंबर को बंद हो जाएंगे। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को एक तरह से दिवाली का तोहफा मिला है। प्राथमिक स्कूल और निजी स्कूल पहले से ही एक नंवबर को बंद थे। प्रदेश सरकार के विभिन्न कार्यालय और माध्यमिक स्कूल एक नवंबर को बंद रहेंगे। योगी सरकार के इस एलान के बाद कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है, क्योंकि कई दफ्तर में शनिवार और रविवार की छुट्टी रहती है। इससे सीधे चार दिन की छुट्टी का लत्फ उठाने को मिलेगा।

गौरतलब है कि इस अवकाश के बदले कुछ शर्त भी रखी गयी है। दरअसल, योगी सरकार द्वारा 31 के अलावा 1 तारीख को छुट्टी तो दी गई है लेकिन यह आदेश भी जारी किया गया है कि 1 के बदले 9 नवंबर दिन शनिवार को कोई छुट्टी नहीं रहेगा और सभी सरकारी काम सामान्य दिनों की तरह होगी। ऐसे में कर्मचारियों को दफ्तर जाना होगा।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button