ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में आयोजित भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में विपक्ष पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पढ़ें

उत्तर प्रदेश में आयोजित भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में विपक्ष पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पढ़ें

 

उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा राजधानी लखनऊ पहुंचें। इस दौरान सीएम योगी व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया।

“ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, पिपल के पेड़ काटे…” सीएम योगी 

इस दौरान बैठक में सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “याद कीजिए मुहर्रम के समय में सड़कें खाली हो जाया करती थीं। आज मुहर्रम आयोजित हो रहा है इसका पता भी नहीं लग रहा। ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, पिपल के पेड़ काटे जाते थे, सड़कों के तार हटाए जाते थे। आज कहा जाता है किसी गरीब की झोपड़ी नहीं हटेगी… आज कहा जाता है सरकार नियम बनाएगी, त्योहार मनाने हैं तो नियमों के अंतर्गत मनाओ नहीं तो घर बैठ जाओ…”

“समाजवादी पार्टी ने दलितों के आरक्षण पर लगाई सेंध” – सीएम योगी 

“समाजवादी पार्टी की सरकार के समय कन्नौज के मेडिकल कॉलेज की चर्चा हुई। कन्नौज के मोडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर था। समाजवादी पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने नाम बदल दिया… इन्होंने धर्म के आधार पर SC-ST को मिलने वाले आरक्षण पर सेंध लगाने का भी काम किया था। 2016 में SC जाति की स्कॉलरशिप को समाजवाजदी पार्टी की सरकार ने रोकने का काम किया था…”

विपक्ष पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

सीएम योगी के भाषण के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “2024 चुनाव के नतीजों ने ये बता दिया कि जो भी दल हैं, अगर वे उत्तर-पूर्व में सक्षम हैं तो मध्य भारत में शून्य हैं। अगर कोई उत्तर भारत में सक्षम है तो वह दक्षिण भारत में दिखने को नहीं मिलती है। अगर वह पश्चिम भारत में सक्षम है तो पूर्व में उसका नाम लेने वाला भी नहीं है, और अगर कोई मध्य में सक्षम है तो उसका उत्तर, पूरब, पश्चिम, दक्षिण कहीं भी नाम लेने वाला कोई नहीं है। अकेली भाजपा है जो अखिल भारतीय पार्टी है, हर जगह है।”

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर दिया आरक्षण देने का किया प्रयास 

उन्होंने कहा कि “..90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया है। भाजपा ने 10 साल सिर्फ जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाया वह भी सदन में बोल कर लगाया कि यह अस्थायी है, इसको हटा दिया जाएगा। ये (विपक्ष) आज प्रजातंत्र की दुहाई देने लगे हैं और संविधान के रक्षक बन गए हैं…संविधान में लिखा है कि धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं होगा, उसकी धज्जियां उड़ा कर आंध्र प्रदेश में एक बार नहीं 4 बार धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास होता है।”

देश में भाजपा इकलौती पार्टी विचारधारा की पार्टी

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा इस दौरान विपक्ष पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि ने कहा, “देश में 1500 पार्टियां हैं, कौन सी ऐसी पार्टी है जो विचारधारा की पार्टी है? कांग्रेस पार्टी ने जिसका विरोध किया उसके साथ समझौता किया, जिसके साथ समझौता किया उसका विरोध किया। कोई भी विचारधारा नहीं है। आपके यहां जितनी क्षेत्रीय पार्टियां हैं किसी में भी कोई विचारधारा है? ये अकेली भाजपा है जो विचारधारा की पार्टी है।” उन्होंने कहा कि ने कहा, “… मैंने पहले भी कहा था, सारे चुनाव में भी मैंने कहा कि राम मंदिर हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं है राम मंदिर हमारे लिए करोड़ों लोगों की आस्था का मुद्दा है।”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button